Marriage Certificate Kaise Banaye 2025: Marriage Certificate यानी शादी का प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है जो यह साबित करता है कि दो लोगों की शादी कानूनी रूप से हो चुकी है। यह प्रमाण पत्र विशेष रूप से तब जरूरी हो जाता है जब आपको सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट बनवाने, बैंक अकाउंट में नाम जोड़ने या पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ी किसी भी सरकारी सेवा का लाभ लेना होता है।
अगर आपकी शादी पंजीकृत नहीं है, तो कई बार कानूनी या दस्तावेजी मामलों में परेशानी आ सकती है। इसलिए जैसे ही शादी होती है, उसका रजिस्ट्रेशन कराना और प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी हो जाता है। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से Marriage Certificate Kaise Banaye 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
यह भी पढ़े
- Free Pan Card Apply Online 2025: अब घर बैठे 10 मिनट मे अपने से बनायें अपना फ्री पैन कार्ड, जाने क्या है पूरी प्रक्रिया..
- Ujjwala Yojana Gas KYC Process 2025: अब LPG कनेक्शन की eKyc घर बैठे होगा, यहां जाने पूरी प्रक्रिया..
- Bihar Bed Education Loan Yojana 2025: बीएड कोर्स के लिए शुरू हुआ एजुकेशन लोन योजना, आवेदन का पूरा प्रोसेस जाने
- Namo Drone Didi Yojana 2025: 15000 महिलाओं को मिलेंगे फ्री ड्रोन और ट्रेनिंग, योजना में आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Lakhpati Didi Yojana 2025: जाने कैसे बनेगी महिलाएं लखपति, इस सरकारी स्कीम में करना होगा आवेदन

Marriage Certificate Kaise Banaye 2025 Overview
लेख का नाम | Marriage Certificate Kaise Banaye 2025 |
लेख का प्रकार | सरकारी सेवा |
उद्देश्य | शादी प्रमाण पत्र की जानकारी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
शुल्क | 100 रूपए |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | Enibandhan Portal |
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रमाण पत्र के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं जिन्हें पूरा करना होता है:
- शादी करते समय लड़के की उम्र कम से कम 21 साल और लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- शादी दोनों की सहमति से हुई होनी चाहिए, यानी जबरदस्ती या दबाव में नहीं होनी चाहिए।
- विवाह धार्मिक या कोर्ट मैरिज के रूप में संपन्न हुआ हो सकता है, दोनों में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- पति-पत्नी दोनों को शादी के समय और आवेदन के समय एक ही जगह (पता) पर निवास करने की जानकारी देनी होती है।
Marriage Certificate के लाभ
- Marriage Certificate बनवाने पर आप कानून तोर पर विभाजित माने जाते हैं जब भी आपको कोई कानूनी कार्य करना होता है तो, इसमें आपको Marriage Certificate इसका प्रूफ देना होता है।
- विवाहित लोगों के लिए सरकार द्वारा कई योजना चलाई जाती हैं, अगर आप इन योजनाओं का लाभ या फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होती है जैसे – Marriage Certificate
- यदि कोई महिला अपने पति का नाम अपने किसी भी दस्तावेज में जोड़ना चाहते हैं तो प्रमाण के तौर पर उन्हें यह Marriage Certificate दस्तावेज देना जरूरी होता है, क्योंकि इसमें उनका पति का नाम दर्ज किया हुआ होता है।
- पासपोर्ट या वीजा जैसे कोई दस्तावेज बनवाने के लिए भी Marriage Certificate इस दस्तावेज का आवश्यक होता है।
Marriage Certificate बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
शादी प्रमाण पत्र के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होती है:
- पति और पत्नी का आधार कार्ड या वोटर ID
- शादी का इनविटेशन कार्ड या किसी तरह का विवाह का प्रमाण
- शादी के समय की फोटो (वर-वधू और परिवार सहित)
- पासपोर्ट साइज फोटो (2-2 प्रति पति और पत्नी की)
- पता प्रमाण पत्र – जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- दो गवाहों के ID कार्ड और उनके हस्ताक्षर
- कोर्ट मैरिज की स्थिति में कोर्ट की रसीद या प्रमाण
इन सभी दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करना होता है, या ऑफलाइन फॉर्म के साथ लगाना होता है।
आवेदन शुल्क कितना लगता है?
शादी प्रमाण पत्र के लिए शुल्क अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है, लेकिन सामान्यतः यह इस प्रकार होता है:
- ₹100 से ₹500 के बीच आवेदन शुल्क होता है।
- अगर शादी के 60 दिनों के भीतर आवेदन कर दिया गया, तो शुल्क कम हो सकता है।
- लेट फीस भी लग सकती है अगर बहुत देर से आवेदन किया गया हो।
ऑनलाइन भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।
Marriage Certificate Kaise Banaye 2025 ऐसे करे आवेदन
- अपने राज्य के नागर सेवा पोर्टल या नगर निगम/राजस्व विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
- “Marriage Certificate” या “विवाह प्रमाण पत्र” वाले सेक्शन में जाएं।
- “Apply Online” या “Online Registration” पर क्लिक करें।
- पति-पत्नी की जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, पता, शादी की तारीख आदि भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- गवाहों के नाम और उनके ID डिटेल्स भरें।
- फॉर्म को सबमिट करें और एक आवेदन संख्या प्राप्त करें।
- कुछ दिनों बाद आपको प्रमाण पत्र ईमेल या डाउनलोड लिंक के माध्यम से मिल जाएगा, या ऑफिस जाकर ले सकते हैं।
Important Links
Apply online | Click here |
Track Status | Click here |
Official website | Click here |
Join Whatsapp | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join Facebook | Click Here![]() |
Join Twitter | Click Here![]() |
Marriage Certificate Kaise Banaye 2025 FAQ
Q1. क्या शादी के कितने दिनों बाद तक प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है?
बेहतर होगा कि शादी के 30 से 60 दिन के अंदर आवेदन कर दिया जाए, ताकि देर की फीस न लगे।
Q2. क्या हम ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, आप चाहें तो नजदीकी नगर निगम या तहसील कार्यालय जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
Q3. क्या लव मैरिज के लिए भी ये प्रमाण पत्र बन सकता है?
जी हां, लव मैरिज या कोर्ट मैरिज दोनों के लिए विवाह प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।