Bihar Mahila Sahayata Yojana: बिहार सरकार समय-समय पर समाज के कमजोर वर्गों, खासकर महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाती रहती है। Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 भी एक ऐसी ही योजना है, जो तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस योजना के तहत बिहार राज्य की तलाकशुदा महिलाओं को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना उन महिलाओं के लिए राहत की तरह है, जो पति से अलग होने के बाद जीवन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं।
यह भी पढ़े
- Sahara India Pariwar Refund Apply: सहारा इंडिया परिवार रिफंड के लिए नए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ से करे आवेदन
- PM Awas Yojana Beneficiary List: पीएम आवास योजना 1 लाख 20 हजार रुपए की नई लिस्ट जारी, यहाँ से करे चेक
- Bijli Bill Mafi Yojana List 2025: बिजली बिल माफ़ी योजना की नई लिस्ट जारी, यहाँ से करे चेक
- Goat Farming Loan Yojana: सरकार देगी बकरी पालने वाले लोन पर सब्सिडी , लोन योजना के आवेदन शुरू

Bihar Mahila Sahayata Yojana Overview
योजना का नाम | बिहार महिला सहायता योजना |
विभाग का नाम | अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
योजना का उद्देश्य | तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएँ |
आर्थिक सहायता | ₹25,000 की एकमुश्त सहायता राशि |
Bihar Mahila Sahayata Yojana उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना और उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाना है। इस सहायता से महिलाएं चाहे तो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं, कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं या अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकती हैं।
Bihar Mahila Sahayata Scheme लाभ
- ₹25,000 की आर्थिक सहायता तलाकशुदा महिलाओं को एकमुश्त दी जाएगी।
- सीधी राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
- महिला अपनी इच्छा अनुसार इस पैसे का उपयोग कर सकती है – जैसे शिक्षा, स्वरोजगार या घरेलू जरूरतें।
- यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
Bihar Mahila Sahayata योजना पात्रता
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए मानदंडों को पूरा करना जरूरी है:
- आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला तलाकशुदा होनी चाहिए और इसका प्रमाण होना चाहिए।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पहले किसी अन्य महिला सहायता योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
- बिहार की ऐसी महिलाएं जिन्हें पति के द्वारा 2 साल से ज्यादा अवधि से छोड़ा हुआ है वे सब पात्रता रखती हैं।
- यदि महिला के पति मानसिक रूप से अपंग हैं तो वे योजना के लिए पात्र हैं।
बिहार महिला सहायता योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण के रूप में)
- तलाक प्रमाण पत्र या कोर्ट का आदेश
- बिहार निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (4 लाख रुपये से कम की आय दर्शाने वाला)
- बैंक पासबुक की कॉपी (जिसमें पैसा भेजा जाएगा)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- महिला का मोबाइल नंबर और ईमेल (अगर हो)
Bihar Mahila Sahayata Yojana Apply ऐसे करे
- सबसे पहले बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग या महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- वेबसाइट पर “महिला सहायता योजना” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और वहाँ रजिस्ट्रेशन करें।
- मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा। उससे लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें सभी जरूरी जानकारी भरें
- फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपियाँ अपलोड करें।
- एक बार सब कुछ भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अच्छे से जांच लें और सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के बाद एक रसीद या आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- आवेदन के बाद आप वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) भी देख सकते हैं।
Important Links
Check Official Notification | Download Official Notification |
Official Website | Website |
Join Whatsapp | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Join Facebook | Click Here![]() |
Join Twitter | Click Here![]() |
Bihar Mahila Sahayata Yojana FAQ
प्रश्न 1: क्या विवाहित महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: नहीं, यह योजना केवल तलाकशुदा महिलाओं के लिए है।
प्रश्न 2: योजना के तहत मिलने वाली राशि कब तक मिलेगी?
उत्तर: दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की पुष्टि के बाद राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
प्रश्न 3: आवेदन के लिए क्या ऑफलाइन विकल्प भी है?
उत्तर: नहीं, फिलहाल आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।